'जल ही जीवन है', ये पंक्ति आपने या तो कहीं पढ़ी होगी या फिर सुनी जरूर होगी। अगर आप इसे सही मात्रा और सही समय पर पिएं तो ये एक कारगर औषधि भी है जिसके जरिए कई प्रकार के रोगों से मुक्त रहा जा सकता है। जानिए कैसे...
दमी का शरीर लगभग 60% पानी से बना एक दिन में कम से कम 2-3 लीटर पानी पीना ही चाहिए, क्योंकि जब हम सांस लेते हैं, पसीना छोड़ते हैं या भोजन पचाते है, तो शरीर में पानी की मात्रा घटती है। यही कारण है कि हाइड्रेटेड रहने के लिए इसकी पर्याप्त मात्रा आवश्यक है। आमतौर पर आपको प्रतिदिन कम से कम 8 गिलास (1 गिलास 250-300 मिली) पानी पीना चाहिए। यदि इसे सही समय में पिया जाए तो ये स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभकारी होगा, विशेषज्ञ से जानिए कि पानी कब-कब पिएं....
पहला गिलास...
सुबह उठकर बासी मुंह ही पानी पी लेना चाहिए। इससे मेटाबॉलिज्म बढ़ता है, अतिरिक्त कैलोरीज कम होती हैं। ये पानी प्राकृतिक छलनी के रूप में, विषैले पदार्थों को बाहर निकालता है और पाचन बेहतर होता है। ऊर्जा के स्तर और चेतना में भी वृद्धि होती है।
दूसरा गिलास...
नाश्ते के 1 घंटे बाद पानी का दूसरा गिलास पिएं। इससे खाने का पाचन अच्छी तरह से होता है और शरीर की संक्रमण से लड़ने की क्षमता बढ़ती है। इसके अलावा जोड़ों और कार्टिलेज की ग्रीस भी बढ़ता है।
तीसरा गिलास...
दोपहर के भोजन से आधे घंटे पहले पानी पीने से पाचन में मदद मिलती है। इस समय पिया गया पानी न सिर्फ अतिरिक्त फैट को कम करता है बल्कि मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने में भी सहायक है
चौथा गिलास...
भोजन के तुरंत बाद पिया गया पानी जहर के समान होता है वहीं भोजन करने के 1 घंटे बाद पीने से ये अमृत की तरह काम करता है। इस इंतजार के चलते शरीर को भोजन के पोषक तत्वों को सोखने के लिए पर्याप्त समय मिल जाता है, जिससे रक्त व मांसपेशियों के निर्माण को बढ़ावा मिलता है।
पांचवां गिलास...
चाय या कॉफी ब्रेक से पहले (दोपहर के खाने के लगभग 2 घंटे बाद) पानी पीने से शरीर में एसिड की मात्रा को कम किया जा सकता है। साथ ही शरीर के विषैले पदार्थों को भी बाहर निकालने में सहायता मिलती है।
छठा गिलास...
शाम के खाने से 1 घंटे पहले पानी पीना चाहिए। इससे आप अत्यधिक भोजन ग्रहण करने (ओवरइटिंग) से बच सकते हैं। साथ ही इस समय पानी पीने से कोलन कैंसर का खतरा भी कम होता है।
सातवां गिलास...
रात के खाने के 1 घंटे बाद सातवां गिलास पानी पीने से शरीर को भोजन के पोषक तत्वों को अच्छी तरह से अवशोषित करने में मदद मिलती है और क्रब्ज से भी छुटकारा मिलता है।
आठवां गिलास...
रात में सोने से आधा घंटा पहले पानी पी लेना चाहिए। इससे नींद के दौरान शरीर में पानी की पूर्ति होती है और स्ट्रोक या हार्ट अटैक का खतरा भी कम होता है।
You must have either read or heard this line 'Water is life' somewhere. If you drink it in the right quantity and at the right time, it is also an effective medicine through which one can remain free from many types of diseases. Know how...
Asthma's body is made up of approximately 60% water, one should drink at least 2-3 litres of water a day, because when we breathe, sweat or digest food, the amount of water in the body decreases. This is why adequate amounts of it are necessary to stay hydrated. Generally, you should drink at least 8 glasses of water (1 glass 250-300 ml) every day. If it is drunk at the right time, it will be very beneficial for health, know from the expert when and when to drink water.
- First glass...
After waking up in the morning, one should drink only stale water. This increases metabolism and reduces extra calories. This water, as a natural filter, removes toxic substances and improves digestion. Energy levels and consciousness also increase.
- Second glass...
Drink another glass of water 1 hour after breakfast. This helps in better digestion of food and increases the body's ability to fight infections. Apart from this, the grease of joints and cartilage also increases.
- Third glass...
Drinking water half an hour before lunch helps digestion. Water drunk at this time not only reduces excess fat but is also helpful in increasing metabolism.
- Fourth glass...
Water drunk immediately after a meal is like poison, whereas water drunk one hour after a meal acts like nectar. Due to this wait, the body gets enough time to absorb the nutrients of the food, which helps in the formation of blood and muscles. Get a boost.
- Fifth glass...
Drinking water before tea or coffee break (about 2 hours after lunch) can reduce the amount of acid in the body. It also helps in removing toxic substances from the body.
- Sixth glass...
Water should be drunk 1 hour before evening meal. With this you can avoid overeating. Besides, drinking water at this time also reduces the risk of colon cancer.
- Seventh glass...
Drinking seventh glass of water 1 hour after dinner helps the body to absorb the nutrients of food well and also gets rid of constipation.
- Eighth glass...
Water should be drunk half an hour before sleeping at night. This replenishes the body with water during sleep and also reduces the risk of stroke or heart attack.
Comments
Post a Comment