'जल ही जीवन है', ये पंक्ति आपने या तो कहीं पढ़ी होगी या फिर सुनी जरूर होगी। अगर आप इसे सही मात्रा और सही समय पर पिएं तो ये एक कारगर औषधि भी है जिसके जरिए कई प्रकार के रोगों से मुक्त रहा जा सकता है। जानिए कैसे... दमी का शरीर लगभग 60% पानी से बना एक दिन में कम से कम 2-3 लीटर पानी पीना ही चाहिए, क्योंकि जब हम सांस लेते हैं, पसीना छोड़ते हैं या भोजन पचाते है, तो शरीर में पानी की मात्रा घटती है। यही कारण है कि हाइड्रेटेड रहने के लिए इसकी पर्याप्त मात्रा आवश्यक है। आमतौर पर आपको प्रतिदिन कम से कम 8 गिलास (1 गिलास 250-300 मिली) पानी पीना चाहिए। यदि इसे सही समय में पिया जाए तो ये स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभकारी होगा, विशेषज्ञ से जानिए कि पानी कब-कब पिएं.... पहला गिलास... सुबह उठकर बासी मुंह ही पानी पी लेना चाहिए। इससे मेटाबॉलिज्म बढ़ता है, अतिरिक्त कैलोरीज कम होती हैं। ये पानी प्राकृतिक छलनी के रूप में, विषैले पदार्थों को बाहर निकालता है और पाचन बेहतर होता है। ऊर्जा के स्तर और चेतना में भी वृद्धि होती है। दूसरा गिलास... नाश्ते के 1 घंटे बाद पानी का दूसरा गिलास पिएं। इससे खाने का पाचन अच्...